अयोध्या17मई26*अज्ञात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी एजेंट की मौत
*जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में आज रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।*
(#हैरिग्टनगंज अयोध्या)
*जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पलिया लोहानी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी के एजेंट बिजेंद्र सिंह उम्र लगभग 50वर्ष की अज्ञात डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई।*
बताया जा रहा है कि खड़भड़िया क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
*स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।*
*हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।*
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट*
More Stories
दिल्ली1 नवम्बर 26*रामलीला मैदान में गूंजा संविधान बचाओ, वोट चोरी रोको का नारा, हजारों मजदूरों ने भरी हुंकार
मथुरा1 नवम्बर 26*अहोई अष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
मथुरा 1 नवंबर 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*