[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी का खुलासा।थाना रौनाही के चिर्रा जगनपुर का रहने वाला सलीम गिरफ्तार। लेनदेन के मामले में अपने विपक्षी को फसाने के लिए जिला जज न्यायालय में भेजा था पत्र। पुलिस ने मामले का किया खुलासा। सलीम को किया गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक सलीम ने कुबूल किया गुनाह। कचहरी में ही करता है मुंशी का काम।थाना पूराकलंदर के दौलतपुर निवासी राशिद से चल रहा था लेनदेन का विवाद।
[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ
18 जून को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
18 जून को दोपहर 2 बजे जारी होगा हाई स्कूल का परिणाम
18 जून को ही शाम 4 बजे जारी होगा इंटरमीडिएट का परीक्षा फल
यूपी बोर्ड में 5192916 परीक्षार्थी थे पंजीकृत
[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना। तीन लोगों की मौत। दो घायल। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।कोतवाली रुदौली के भेलसर के पास खड़ी प्राइवेट बस के पीछे से क्रेटा कार टकराई। कार में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग। तीन की हुई मौत।
[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में दो प्रोफेसरों में हाथापाई मारपीट। दोनों प्रोफ़ेसर ने एक दूसरे के खिलाफ कुमारगंज थाने में दिया तहरीर। कुमारगंज पुलिस मामले की कर रही जांच। विश्वविद्यालय के भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक कक्ष में हुई मारपीट।
[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
जिले में मित्र पुलिस पर लगा दबंगई व दुर्व्यवहार का आरोप।पूराकलंदर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ अभद्रता व उत्पीड़न करने का लगा आरोप। पूरा ब्लॉक की बैसिंह ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य है पीड़ित अखिलेश।क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश की पूराकलंदर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने की बिना वजह पिटाई।घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों में भड़का आक्रोश।पुलिस कर्मियों की हरकत से नाराज पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की पुलिस अधिकारियों से बात।कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर फिलहाल ठंडा हुआ मामला।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अभी भी कर रहे हैं अभद्रता के आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग। पुलिस अधिकारियों के जुमे की नमाज में व्यस्तता के कारण अभी तक नहीं हुई है कोई कार्रवाई। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के संज्ञान में आने पर हो सकती है कार्रवाई।
[6/17, 21:20] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जनपद में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ। जनपद में आज मिले फिर 5 कोरोना के नए मरीज। एक मरीज हुआ ठीक। एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 15.. जिला प्रशासन ने जारी किया है हेल्थ बुलेटिन।???

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*