*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव*
अयोध्या14जुलाई*राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत विधायक ने बांटा मिनी किट*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विकासखंड के किसान कल्याण केंद्र के सभागार मे कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे 28 किसानों को अरहर व 68 किसानों को उरद के बीज निशुल्क वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री रामचन्द्र यादव ने मिनी किट वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।किसान जिस तरह की फसलों का उत्पादन कर रहा है।उसको उसी तरह की योजनाओं के माध्यम से अनुदान एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लाभ पहुचाने का काम सरकार कर रही है।
उपनिदेशक कृषि डॉ0 संजय त्रिपाठी ने कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर सिखाए।किसानों के अनुभव को साझा करते हुए किसानों के हित मे चलाई जा रही सरकार की योजनाओं को भी विस्तार से बताया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी किसान धान एवं गेहूं की खेती लगातार कर रहे हैं।लेकिन आप सब लोग जानते हैं कि दलहन और तिलहन की खेती घट रही है और हम दूसरो के ऊपर निर्भर हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि खुद किसान आत्मनिर्भर बने और साथ में सभी किसान दलहन और तिलहन की खेती भी करें।जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने कृषक उत्पादक संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा कम खेती से अधिक मुनाफा कैसे ले रहे है इस पर चर्चा की साथ ही दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर ब्लाक में निशुल्क अरहर व उरद के बीज वितरण किया जा रहा है।भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में भी जानकारी दी गई।अग्रणी किसान अरविंद कुमार शास्त्री के द्वारा केले की खेती पर विस्तार से चर्चा किया गया।इस अवसर पर बीज गोदाम प्रभारी भेलसर अनिल कुमार गौड़,राजेश कुमार पाण्डेय,संजय कुमार यादव,रमेश चन्द्र,बाबूराम,राम सुभाय,शंकर पाल पांडे,श्यामानंद यादव,रामदेव यादव,अमरचंद,हेतु लाल,जगन्नाथ,राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया 28 फरवरी 26*पूर्णिया में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत*
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26*निसार अहमद ने की कौम की तक़दीर बदलने की अपील
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26*परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया