पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26*निसार अहमद ने की कौम की तक़दीर बदलने की अपील
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी मोहम्मद निसार अहमद ने कहा है कि कौम की तक़दीर बदलने के लिए हमें भावनात्मक भाषणों से आगे बढ़कर ठोस रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को नारे नहीं, अवसर चाहिए और संस्थागत भागीदारी चाहिए।
निसार अहमद ने कहा कि जो नेता हर मसले को धार्मिक रंग देता है, वह समाधान नहीं, स्थायी तनाव पैदा करता है। उन्होंने कहा कि कौम की असली ताकत भावनात्मक भाषणों में नहीं, बल्कि IIT, UPSC, न्यायपालिका, सेना, प्रशासन और उद्यमिता में भागीदारी में है।
निसार अहमद ने कहा कि अब वक्त है शोर नहीं, रणनीति का। भाषण नहीं, ब्लूप्रिंट का। सियासत नहीं, सियासी समझदारी का। उन्होंने कहा कि कौम को मोहरा मत बनाइए, उसे मजबूत बनाइए।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम