हरदोई 14 जुलाई *पुलिस ने कांवड़ मार्ग की अंडा-मीट की सभी दुकानें बंद कराई
कांवड़ियों का आगमन हुआ प्रारंभ, प्रशासन ने तैयारियां तेज की
हरदोई पिहानी कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार को पिहानी पुलिस ने कांवड़ मार्ग की अंडा और मीट की सभी दुकानें बंद कराई गई है। करावा रोड की दोनो तरफ की दुकान बंद हो गई है। अन्य व्यवस्थाएं भी तेजी के साथ पूरी की जा रही है।
पिहानी कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी अंडा और मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान ये दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। पिहानी जहानीखेड़ा मार्ग पर आलू स्टोर के निकट भी मीट की दुकानें बंद करा दी गई है यदि कोई इसके बाद भी दुकान खोलता है तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। बुधवार को सुबह से ही मीट की समस्त दुकानें बंद रही। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया और सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया। बताया कि जिला कांवड़ मार्ग पर सफाई, विद्युत व्यवस्था का काम तेजी के साथ चल रहा है।

More Stories
मथुरा 12 मई26*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*
मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*