अयोध्या13अक्टूबर25*खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया।*
*अयोध्या में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली और गोवर्धन पूजा से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया।*
टीम ने विभिन्न मिष्ठान भंडारों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की और कुल 11 नमूने लिए, जिनमें छेना मिठाई, बर्फी, नमकीन और पनीर शामिल हैं। इनमें से कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में शामिल,रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार स्थित बंगाली स्वीट हाउस से छेना मिठाई और बर्फी के नमूने लिए गए।सोफियाना मकसूद आलम की नमकीन निर्माणशाला से 26 किग्रा नमकीन जब्त की गई।भेलसर राम नरेश मिष्ठान भंडार से 37 किग्रा बासी छेना मिठाई नष्ट कराई गई।

More Stories
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त 26 *पूर्णिया बना विधिक शक्ति का केंद्र: 4 जिलों के PLV एक मंच पर, DM-SP ने भरा जोश*