अयोध्या12जनवरी24*अयोध्या के लिए फ्री ट्रेन
बीजेपी सरकार का राम मंदिर दर्शन पर बड़ा फैसला
अयोध्या में 22 जनवरी को होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां जोरो पर हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने एक बड़ा फैसले लेते हुए अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा देने के लिए एक फ्री ट्रेन चलाने का फैसला किया है. बता दें, छत्तीसगढ़ सरकार ने ही बीते दिनों 22 जनवरी को ड्राई डे भी घोषित किया है.
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने उन लोगों के लिए सालाना मुफ्त ट्रेन यात्रा योजना को मंजूरी दे दी है जो अयोध्या मंदिर में भगवान राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं. ये फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साई की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. मुफ्त ट्रेन के फैसले को पीएम की एक और गारंटी पूरा करना बताया गया. इस ट्रेन की मदद से लगभग 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे.
18 से 75 साल की आयु के वो लोग जो मेडिकली फिट हैं, इस योजना के पात्र होंगे. पहले चरण में 55 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का चयन किया जाएगा. तीर्थयात्रियों के चयन के लिए हर एक जिले में कलेक्टर के अधीन एक समिति गठित की जाएगी. इस योजना को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित किया जाएगा और राज्य पर्यटन विभाग इसका आवश्यक बजट प्रदान करेगा. IRCTC इस रेलवे यात्रा के दौरान लोगों के खाने-पीने का ध्यान रखेगा. लोग इस ट्रेन को रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और अंबिकापुर स्टेशनों से बोर्ड कर पाएंगे.
यह यात्रा लगभग 900 किमी की होगी जिसमें आखिरी स्टेशन अयोध्या होगा. तीर्थयात्री वाराणसी में रात को आराम करेंगे जहां उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा और गंगा आरती में भाग लिया जाएगा. इसे छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है. बता दें बीते दिनों ही विष्णु सरकार ने 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया है.

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*