अयोध्या12अक्टूबर*लोहिया के विचार आज भी है प्रासंगिक: पार्षद उमेश यादव
फ़ोटो
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर व जिला समाजवादी पार्टी ने चौक में लोहिया मंडप पर लोहिया जी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर उनको नमन व याद किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक थे। डा राममनोहर लोहिया जी,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। जबकि पार्षद उमेश यादव ने कहा कि अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण लोहिया जी अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया,आज उन्ही के विचारों पर चलने की ज़रूरत है। उनके उपदेश विचार आज भी प्रासंगिक व अनुकरणीय है।
उनकी पुण्यतिथि पर महानगर में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकीं अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।
अयोध्या महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे,जय शंकर पांडे, ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्री चंद्र यादव,बाबूराम गौड़,पार्षद उमेश यादव,नरेश अग्रवाल,विनोद कनौजिया, सचिव शक्ति जयसवाल,योगेश श्रीवास्तव, राशिद सलीम घोसी, कृष्णा चौधरी,संजीत सिंह, वासुदेव यादव, अनस खान,प्रदीप श्रीवास्तव,मक़सूद भोलू,रमा शंकर गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*