September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या1अगस्त26*पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया सहारा

अयोध्या1अगस्त26*पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया सहारा

अयोध्या1अगस्त26*पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया सहारा

चार परिवारों के घर पहुंचकर जताई संवेदना, दिवंगतों के परिजनों को सहयोग कर दिया भरोसा

भेलसर(अयोध्या)पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद भी की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रुश्दी मियां सबसे पहले ग्राम बहापुर पहुंचे, जहां उन्होंने चंद्रिका प्रसाद गौतम के 45 वर्षीय पुत्र श्रीराम की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इसके बाद वह बाबा कुट्टी, बाबा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने राम अभिलाष यादव, उम्र 45 वर्ष, के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी तथा आर्थिक मदद की।
इसी क्रम में रुश्दी मियां ग्राम महुलारा, बाबा बाजार निवासी अजय कुमार यादव, उम्र 40 वर्ष, के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुख साझा किया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
इसके बाद उन्होंने उमापुर निवासी शिवराम रावत के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। रुश्दी मियां ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने जरूरतमंद परिवार को आर्थिक मदद भी प्रदान की।
इस दौरान रुश्दी मियां ने कहा कि किसी परिवार में आकस्मिक निधन होना बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी परिवारों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनकी इस पहल से शोक संतप्त परिवारों को भावनात्मक संबल के साथ आर्थिक सहारा भी मिला।

Taza Khabar