अयोध्या1अगस्त26*शोकाकुल परिवार से मिले विधायक रामचंद्र यादव, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
भर्रा गाँव पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव
मृतक शिवम के परिजनों को बंधाया ढांढस
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधायक रामचंद्र यादव शनिवार को ग्राम पंचायत बरावां के मजरे भर्रा पहुंचे और नासिक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 24 वर्षीय शिवम यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
भर्रा निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र शिवम यादव महाराष्ट्र के नासिक में मेहनत-मजदूरी करते थे। 29 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन नासिक पहुंचे। विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक चंद्र यादव भी परिजनों के साथ नासिक गए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव शरीर को सकुशल भर्रा गांव लेकर आए।
शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के बाद विधायक रामचंद्र यादव मृतक के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि शिवम की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्तर से परिवार को मिलने वाली हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि शिवम मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

More Stories
लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन
कुशीनगर1अगस्त26*पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री दिलीप सिंह जी निधन
मथुरा 1 अगस्त 26* 02 अभियुक्तगण को अवैध 13.670 कि0ग्रा0 गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*