अयोध्या08मई25मार्ग पर जल भराव देख भड़के विधायक*
*बीडीओ को लगाई कड़ी फटकार*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुराय गांव में मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति देखी। उन्होंने तत्काल गाड़ी से उतरकर ग्रामीणों से इस समस्या के बारे में जानकारी ली।
विधायक ने मौके पर ही खंड विकास अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी को फोन किया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में इस तरह की समस्या न उत्पन्न हो।
इस दौरान लेखपाल अमित तिवारी,उप निरीक्षक प्रशांत पांडे, कुलदीप यादव, प्रधान अमरेश यादव पप्पू,अनूप कुमार यादव,विकास मिश्रा और कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा