*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या06दिसम्बर*भाकियू के चक्का जाम की चेतावनी से प्रशासन घबराया*
*48 घंटे के अंदर ही जिला प्रशासन ने गड्ढा मुक्त का कार्य चालू कराया*
भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय किसानों द्वारा रुदौली अमानी गंज मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने को लेकर बीते 2 दिसंबर को जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि 48 घंटे में रुदौली-अमानीगंज मार्ग को गड्ढा मुक्त करा दिया जाए नहीं तो किसान मजबूर होकर 5 दिसंबर को चक्का जाम करेंगे।रविवार को रुदौली अमानीगंज मार्ग पर चक्का जाम का कार्यक्रम रखा था। भाकियू के प्रदेश सचिव श्री दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि जिला प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर ही अमानीगंज रुदौली मार्ग पर जेसीबी लगाकर मरम्मत का कार्य चालू कराया।चक्का जाम का कार्यक्रम रुदौली मिल्कीपुर विधानसभा की सीमा तमशा पुल निकट ईदगाह पर होना था जिला प्रशासन एडीएम प्रशासन,एसएसपी अयोध्या,एसडीएम,सीओ,थाना प्रभारी रुदौली व खंडासा से वार्ता के बाद चक्का जाम का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*