अब्दुल जब्बार
अयोध्या06जनवरी24*स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सभागार में राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे रुदौली तहसील क्षेत्र के 23 दिव्यांगजन और 17 स्कूली छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया।दिव्यांग मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर तरह तरह के पोस्टर बैनर में चित्र और स्लोगन के माध्यम से देश के मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।जिसे एसडीएम अंशिका दीक्षित द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की वेवसाइट पर अपलोड कराया गया है।
इस दौरान दोनों हाथ से दिव्यांग रही शिवानी पुत्री धर्मराज निवासी नयागंज रुदौली के द्वारा बनाया गया पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहा।शिवानी ने अपने दोनों पैरों से पोस्ट पर मतदाता जागरूकता के लिए चित्र व भारत का तिरंगा झंडा बनाकर देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया।शिवानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली की छात्रा है कॉलेज की प्रवक्ता अलका सोनी व निगहत फातमा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवानी पैर से सारे काम करती है।इस अवसर पर मोहम्मद नफीस,मोहम्मद आलम,रंजीत कुमार,बबलू,सुंदरलाल,चंद्रमुखी,राजकुमार,जगन्नाथ,सुभाष चंद्र,हंसराज समेत करीब चार दर्जन दिव्यांग जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।एसडीएम रुदौली अंशिका दीक्षित ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का पोस्टर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है उन्होंने उम्मीद जताई कि हमारी रुदौली से विजेता का नाम आ जाए।

More Stories
कानपुर नगर26जुलाई26*ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!”भ्रष्टाचार का खुलासा पड़ा भारी?
लखनऊ26जुलाई26*उदघाट्न के 14 दिन बाद ही धंस गई लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क , उन्नाव में दो जगह बनें गड्ढे*
कोलकाता26जुलाई26*पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया