अयोध्या04मार्च24*श्रीराम महल वैदेही मंदिर में हजारों साधु संतों का विराट भंडारा आयोजित
अयोध्या। अयोध्या के जानकीघाट स्थित श्रीराम महल वैदेही मंदिर में आज अयोध्या के हजारों साधु संतों का विराट भंडारा आयोजित किया गया। यह भंडारा उडुपी कर्नाटक श्रीश्री स्वामी विश्वप्रपसन्ना तीर्थ स्वामी के द्वारा कराया गया। इस दौरान स्वामी जी ने मीडिया को बताया कि अयोध्या में भगवान रामलला का 500 वर्षों के बाद विराट मंदिर बना है। इसी के उपलक्ष में अयोध्या के सभी प्रमुख धर्म गुरुओं का भोजन भंडारा आयोजित किया गया। बताते चलें कि इस भंडारे में श्री राम महल वैदेही मंदिर के श्री महंत परमार्थी गौ संत सेवी रामजीशरण जी का विशेष योगदान रहा। इस भंडारे में पूरी अयोध्या हनुमानगढ़ी और पूरी अयोध्या के हजारों हजार साधु संतो भक्तों शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किये। इस दौरान आए समस्त साधु संतों को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर सभी का स्वागत सम्मान महंत रामजी शरण महाराज के द्वारा किया गया। इस दौरान महंत रामजी शरण महाराज ने बताया कि वैसे तो हर वर्ष श्री राम महल वैदेही मंदिर में धार्मिक आयोजन साधु संतों का विराट भंडारा होता ही रहता है। लेकिन भगवान का भव्य दिव्य मंदिर अयोध्या में बनने के उपरांत यह विराट भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत शामिल रहे और सभी का दक्षिना अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया।

More Stories
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*
कानपुर नगर2अगस्त26*मानपुर में लगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर*
कानपुर नगर2अगस्त26*जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी*