अयोध्या04मई25आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे अयोध्या,
अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का दिया जवाब।
पहलगाम आतंकी हमले पर बोले धर्मेंद्र यादव, कहा समाजवादी पार्टी के साथ-साथ पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करना चाहिए।
जातिय जनगणना पर बोले धर्मेंद्र यादव, कहा पीडीए और पार्टी की जो एकता है अखिलेश यादव का जो शानदार नेतृत्व है जिस नेतृत्व पर पार्टी के लोगों को भरोसा है उसके दबाव में आकर केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा की है, इस घोषणा का हम समर्थन करते हैं, उम्मीद करते हैं जातिय जनगणना में हेरा फेरी नहीं होगी।
किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने पर बोले धर्मेंद्र यादव, कहा राकेश टिकैत की ही नहीं पूरे किसान परिवार का अपमान हुआ है, जहां बीजेपी वाले पगड़ी उछाल रहे हैं वहीं सपा के लोग जाकर पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान करने का भी काम कर रहे हैं।
वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले धर्मेंद्र यादव, कहा यह केंद्र सरकार की तानाशाही है, षड्यंत्र का एक और हिस्सा है, ये पूरी तरह से गैर संवैधानिक है।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अमेठी में सपा नेता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे।
पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बांदा1जुलाई26*बांदा 1 जुलाई 26*पुरानी रंजिश को चलते दबंगों ने बाइक सवार महिला को मारी गोली**,