अब्दुल जब्बार
अयोध्या01अप्रैल25*उत्तर प्रदेश की पहली 24×7 पेय जल योजना का विधायक ने किया उद्घाटन
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील अंतर्गत मुजफ्फरपुर गाँव में पेयजल योजना एवं स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर का विधायक रुदौली राम चंद्र यादव ने मंगलवार को निरिक्षण व उद्घाटन किया।इस योजना के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
इस केंद्र में ऑपरेटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।विधायक ने उद्घाटन के दौरान उपस्थित ऑपरेटर, प्लंबर, जल सखी आदि को टी-शर्ट,टोपी, बुकलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन की प्रगति को ध्यान में रखते हुए बची हुई योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
इस दौरान उपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम इंजीनियर अरविंद यादव ने बताया कि अयोध्या उत्तर प्रदेश में जल आपूर्ति संचालन शुरू करने वाला पहला जिला है जहाँ जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं का संक्रिय संचालन प्रारंभ किया गया है। इससे न केवल जल संकट का समाधान हुआ है बल्कि स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर भी मिले हैं। सहायक अभियंता जल निगम इंजीनियर अश्विनी कुमार ने बताया कि
महिलाओं को जल गुणवत्ता जाँच हेतु फील्ड टेस्टिंग किट का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वे स्वयं जल परीक्षण कर सकें।निरीक्षण के दौरान अजय कुमार जूनियर इंजीनियर, रितेश सिंह कंस्ट्रक्शन मैनेजर, सौरभ कुमार कंस्ट्रक्शन मैनेजर, इंद्र भूषण वर्मा डीसी, विकास मिश्र आदि उपस्थित रहे।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*