अब्दुल जब्बार
अयोध्या01अप्रैल25*सांसद ने सरफ़राज़ नसरुल्लाह को ज़िला विकास समन्वय समिति का सदस्य किया मनोनीत
कार्यकर्तओं सहित क्षेत्र में खुशी
भेलसर(अयोध्या) जिले की 54- लोकसभा क्षेत्र फैज़ाबाद ( ज़िला अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद ने वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर सरफ़राज़ नसरुल्लाह को ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ज़िला अयोध्या का सदस्य मनोनीत किए जाने पर रूदौली क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओ क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।सांसद द्दारा विकास समन्वय एंव निगरानी समिति दिशा का सदस्य मनोनीत किए जाने पर खुशी का इज़हार करते हुए रूदौली नगर के पुरेखान निवासी निवासी इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह ने सांसद अवधेश प्रसाद का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सांसद जी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए सम्मान देकर जो सेवा का एक अवसर प्रदान किया है मैं उसपर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा। सरफ़राज़ नसरुल्लाह ने सांसद का पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*