अब्दुल जब्बार
अयोध्या01अप्रैल25*तीन गांव में अज्ञात करणों से लगी आग,आग से घिरे बच्चों को बचाने में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जल कर हुआ घायल
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तीन गांव में अज्ञात करणों से लगी आग में एक युवक आग से घिरे बच्चों को बचाने में गंभीर रूप से जल कर घायल हो गया और आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई।सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार तहसील रुदौली के ग्राम कोइलावार माझा में फूस साधु की झोपडी में दोपहर अचानक आग लग गई।घर में साधु,पत्नी निशा,मां बिट्टा,बेटी मालती,अमिता,सुमन साला संगम लाल भोजन करके सोए थे।तीन बजे के लगभग झोपडी जलने लगी तो सभी लोग घर से भाग निकले लेकिन घर से सुमन नहीं निकल सकी।सुमन को बचाने अंदर गए संगल लाल ने सुमन को बचाया।इस दौरान संगम लाल के कपड़े में आग लग गई।जिस ग्रामीणों ने बुझाया।अग्नि शमन दल के गाड़ी ने पहुंच घर की आग पर काबू किया।जल कर गंभीर रूप से घायल संगम लाल को परिजन और ग्रामीणों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया।आकस्मिक चिकित्सक डॉ अजय उपाध्याय ने हालात गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अयोध्या रिफर कर दिया।
अग्निकांड में युवक के जलने की जानकारी मिलने पर विधायक राम चंद्र यादव पहुंचे।मदद का आश्वाशन दिया।दूसरी ओर ग्राम खैरी तराई और एहार गाँव में गेहूं के खेत में अज्ञात करणों से आग लग गई।देव बक्स यादव, कन्हैया लाल यादव, कैलाश विश्वकर्मा और अमित सिंह की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।पुलिस ने और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया।विधायक ने गेहूं की फसल जलने पर किसानों के नुकसान का आकलन करा दैवी आपदा से मदद दिए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*