अयोध्या 3 फरवरी 26 * शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता। ..
अब्दुल जब्बार
पूर्व विधायक पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूशदी मियाँ का मानवीय चेहरा
उदय राज प्रजापति के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
भेलसर(अयोध्या)विधानसभा क्षेत्र रुदौली क्षेत्र के ग्राम कुतुबजमा पुर में 32 वर्षीय उदय राज प्रजापति के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार को सुनते ही पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूशदी मियाँ ने गहरा दुख व्यक्त किया और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार से संपर्क किया।
रूशदी मियाँ स्वयं ग्राम कुतुब जमापुर पहुँचे, दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने आर्थिक सहायता देकर मानवीय जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
पूर्व मंत्री का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रूशदी मियाँ हमेशा दुख-सुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनका यह कार्य सच्चे जनसेवक होने का प्रमाण है। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही समाज में विश्वास और संवेदना को जीवित रखते हैं।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत उदय राज प्रजापति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा