अयोध्या 28/11/25न*गर पालिका बोर्ड की आयोजित बैठक में ठंड में अलाव और कंबल वितरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद बैठक स्थगित
भेलसर(अयोध्या)नगर पालिका परिषद की हंगामेदार बोर्ड बैठक में ढाई साल से बजट पर चर्चा नहीं कराए जाने पर हंगामा हो गया।29 सूत्री विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में ठंड में अलाव और कंबल वितरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
मालूम हो कि नगर पालिका परिषद में नए बोर्ड के गठन के बाद बिना बजट बैठक कराए सरकारी धन खर्च किया जा रहा है।बीते चार महीने से सभासद बजट बैठक की माग करते रहे है।वित्तीय वर्ष 2022- 23 ,2023- 2024, 2024- 2025 की बजट बैठक कराए जाने के लिए सभासद आशीष वैश्य ने सितम्बर माह में पत्र भी लिखा था।नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में 29 बिंदुओं पर विकास कार्यों पर चर्चा की जानी थी।बैठक शुरू होते ही सभासद आशीष वैश्य,मो उवैस,उमाशंकर कसौधन,मो शाहिद ने बोर्ड बैठक के प्रस्ताव में बजट बैठक 16 न पर रखे जाने पर नाराजगी जताई।बैठक निरस्त करने की मांग करने लगे।सभासद कुलदीप सोनकर ने जनहित में बढ़ती ठंड में अलाव की लकड़ी खरीदने और वार्ड के निर्धारितो को कंबल वितरण करने पर चर्चा कर बैठक समाप्त करने का प्रस्ताव दिया।सभासदों ने 15 सौ कुंतल ठंड में अलाव जलाने के लिए लकड़ी और 6 हजार पाच सौ कंबल वितरण खरीद पर सहमति जताई।
सभासद महेश कश्यप ने जनहित में अलाव व कंबल वितरित किए जाने की स्वीकृति मिलने को आमजन का विषय बताया।बैठक में पालिका अध्यक्ष जब्बार अली अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ, सभासद राम राज लोधी, आशीष कैलाश वैश्य, लाल चंद लोधी, मुमताज, गुफरान, रामलला यादव,बीना,सुनीता ,मनराज़ी साहनाज ,बानो , मौजूद रहे।
नगर पालिका में प्रत्येक वार्ड में सीमेन्ट सोफा लगवाने हेतु सोफा खरीद
मुख्य मार्ग रुदौली से अमानीगंज, रुदौली से भेलसर मार्ग, रूदौली से देवकाली गौरियामऊ मार्ग, रुदौली से रौजागांव मार्ग रूदौली रोजागांव पौशाला मार्ग रुदौली रेछघाट रोड पर नाली पिटकवर तथा साइड पटरी निर्माण,आदर्श नगर योजनान्तर्गत नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रोड लाइट लगवाये जाने, एल० ई०डी० लाइट क्रय करने,नगर क्षेत्र के नागरिको को स्वास्थ से सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु एम्बुलेन्स खरीद,नगर खेल में लगे हाई मास्टों में से रिपेयरिंग से बचे हाइमास्ट की रिपेयरिंग,नगर क्षेत्र में डूडा द्वारा लगायी गयी रोडलाइट में से खराब पड़ी रोड लाइटों की रिपेयरिंग,नगर में 475 लाईट के बाद बचे हुए विद्युत पोलो पर तिरंगा लाईट लगवाये जाने,नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में हाईमास्ट लाईट लगवाने,रा०वि० आयोग हारा वार्ड के में निर्माण, एल०३०डी० लाईट खरीद, पूरे मिया में गन-शहीद की मजार पर बाउण्ड्री वाल एवं गेट का निर्माण,बजट पर बिचार,पूर्व में प्रस्तावित तिराहा एवं चौराहा के सौन्दरीकर, नगर क्षेत्र के के दो स्थानों पर तिरंगा झण्डा लगवाने,
पालिका क्षेत्र एवं विस्तारित क्षेत्र में सरकारी तालाबो आबादी की जमीनों व अन्य सरकारी सम्पत्ति को को तहसील रुदौली से हस्तान्तरित कराने,पूर्व में प्रस्तावित नगर पालिका के बाल पार्किंग स्थल पर मार्केट, कम्पलेक्स तथा हाल बनवाने,कायस्थाना मोहल्ला में संगत बाबा की बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, टीनशेड, इण्टरलाकिंग एवं मजार बनवाने,कायस्थाना में पूर्व सभासद के मकान से नयागंज मोहल्ले तक सी०सी० सड़क, पूरे मियाँ सुरीढीह पर शवदाह गृह,वार्ड-गुरु महाराज नन्द नगर वार्ड के जलालपुर में शवदाह गृह बनाने, सोफियाना मोहल्ला के शेख सैय्या रहमतुल्ला अलै० कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल व गेट,पुरेजामी राईन कब्रिस्तान पर बाउण्ड्रीवाल व गेट बनवाये जाने एवं सामने आ कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल निर्माण,बेस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु कुडे-कचरे के निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर पत्राचार करके डम्पिंग जोन हेतु जमीन उपलब्ध कराने,गृह कर नामान्तरण हेतु 25 जुलाई 2022 की नियमावली लागू कराने पर विचार नहीं हो सका।पालिका अध्यक्ष जब्बार की ने बताया कि जल्दी की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी।जिसमें बजट पर चर्चा विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….