अयोध्या 28/11/25*शादी के तीसरे दिन दुल्हन पांच लाख के ज़ेवर व नगदी संग ससुराल से फरारप,रिवार में हड़कंप
भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के मात्र तीसरे दिन ही दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। परिवार वालों के अनुसार दुल्हन देर रात घर से चुपके से निकल गई। सुबह उठने पर जब वह कमरे में नहीं मिली तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।लडके के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। मामला थाने तक पहुंच गया है।पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।पूरा मामला रुदौली कोतवाली अंतर्गत शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के हयात नगर का बताया जा रहा है.जहाँ के रहने वाले रामतेज के लड़के मोहित शर्मा की शादी जिले के ही मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खण्डासा थाना क्षेत्र के ग्राम कलंदपुर भट्ट पुरवा पोस्ट अंजरौली निवासी अंजनी शर्मा की सुपुत्री प्रिया शर्मा के साथ 25 नवम्बर को धूमधाम के साथ हुई थी।क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी के मात्र तीसरे दिन ही दुल्हन बिना बताए ससुराल से गायब हो गई।परिजनों के मुताबिक रात के समय परिवार सो रहा था तभी मौका पाकर दुल्हन अपने जेवरात घर में रखी नगदी व अन्य जरुरी समान इकठ्ठा कर घर से रफूचक्कर हो गई।सुबह जानकारी होने पर यह खबर घर सहित पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गयी जिसके बाद दुल्हन की खोजबीन के बाद नजदीकी थाने में वर पक्ष की तरफ की तहरीर दी गयी जिसे संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही करने में जुट गयी है।सुबह उठने पर जब दुल्हन कमरे में नहीं मिली तो परिवार ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की।काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी।
परिवार वालो ने बताया की हम लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वह अचानक कहां चली गई।
शादी को अभी तीन दिन ही हुए थे रात में सब सोए थे सुबह पता चला कि वह घर में नहीं है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।पुलिस दुल्हन की लोकेशन निकालने की कोशिश कर रही है।साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।लोग अलग-अलग कयास लगा रहे है लेकिन दुल्हन के फरार होने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।दुल्हन के अचानक भाग जाने से परिवार सदमे में है।पुलिस को जल्द ही उसके मिलने की उम्मीद है।

More Stories
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 जून 26*थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*