लखनऊ 27 नवम्बर 26**मायावती का सपा के घोषणापत्र पर तीखा हमला, बोलीं – जन-मन नहीं, धन-मन वादी है घोषणापत्र*
लखनऊ – बसपा प्रमुख मायावती ने सपा द्वारा जारी किए गए ‘जन-मन के मैनिफेस्टो’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कोरा हवाहवाई और ‘थोथा चना बाजे घना’ वाला बताया।
*मायावती के 5 बड़े आरोप:*
1. सपा का यह प्रण-पत्र इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई है।
2. इस पार्टी का स्वभाव गरीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों के वास्तविक हित, कल्याण, मान-सम्मान व सुरक्षा के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक रहा है। इसका ताजा उदाहरण यूपी से राज्यसभा के हालिया चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है।
3. इनका ‘जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ‘धन-मन वादी’ अधिक है। ये समाज के अच्छे लोगों के बजाय धनी एवं बाहुबलियों को चुनाव मैदान में उतारेगी, जो देश, समाज व जनहित की चिंता कम व अपने खुद के लाभ व स्वार्थ में ही डूबे रहते हैं।
4. ‘हर हाथ को काम’ तथा ‘कानून द्वारा कानून का राज’ विशुद्ध रूप से बीएसपी की नीति व सिद्धान्त हैं। जिस सर्वसमाज व सर्वजन-हितैषी एजेंडा पर बीएसपी की यूपी में रही चारों सरकारों में ईमानदारी से अमल करके दिखाया गया, वो सपा, कांग्रेस व भाजपा के बलबूते की बात नहीं है।
5. सपा के दामन पर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित के मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता कैसे भुला पाएगी? कुल मिलाकर सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणाएं चुनावी छल व छलावा हैं, लोग सावधान रहें !!

More Stories
अयोध्या 27 नवम्बर 26*सतपाल बने अयोध्या के नए एसएसपी, गौरव ग्रोवर मुरादाबाद भेजे गए
सहारनपुर 27 नवम्बर 26*सहारनपुर में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन फैक्ट्री का STF ने किया भंडाफोड़
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26*’योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ*