अयोध्या 21फ़रवरी 26*विधायक ने बांटी खेल सामग्री
रूदौली तहसील सभागार में युवा-महिला मंगल दल को मिला प्रोत्साहन
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील सभागार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा/महिला मंगल दल को खेल प्रतियोगिता सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए युवाओं और महिला मंगल दल की सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने प्रतिभागियों को खेल सामग्री वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल संसाधनों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। सरकार गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।अंत में उपस्थित युवाओं ने खेल सामग्री प्राप्त कर उत्साह व्यक्त किया और प्रतियोगिताओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More Stories
भागलपुर 14 अप्रैल 26*ए वाई जैड क्रिएटर आपके शहर भागलपुर में खुला उत्पाद खरीद पर 10 प्रतिशत ऑफर के साथ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन