March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 19 मार्च 26*बिजली विभाग पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या 19 मार्च 26*बिजली विभाग पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या 19 मार्च 26*बिजली विभाग पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन रूदौली इकाई के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पटरंगा हाईवे चौकी प्रभारी राजकुमार के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पटरंगा एसडीओ अभय सिंह पर क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं, विशेषकर किसानों से अनियमित वसूली करने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिन किसानों ने अपने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है, उन्हें भी अधिक बिल थमाए जा रहे हैं। वहीं नए कनेक्शन के नाम पर आठ हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। किसानों का आरोप है कि यह वसूली मनमाने तरीके से की जा रही है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं।
संगठन ने स्मार्ट मीटर रीडिंग के नाम पर अतिरिक्त धन उगाही का भी आरोप लगाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व खेतों के किनारे लगाए जा रहे बिजली पोल की मानक दूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। किसानों का कहना है कि बिना स्पष्ट मानक के पोल लगाए जाने से विवाद की स्थिति बन रही है।
भाकियू रूदौली इकाई के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित एसडीओ को हटाने तथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के रुदौली तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राजेश तिवारी,मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, जिला सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar