लखनऊ 17 नवम्बर 26* सड़क पर गिरे ₹3 लाख रुपये सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर वास्तविक स्वामी को किए गए सुपुर्द।*
*1.संक्षिप्त विवरण–*
आज दिनांक 17.11.2026 को थाना अलीगंज लखनऊ पर आगंतुक श्री सुशील मिश्रा पुत्र श्री तिलकधारी मिश्रा निवासी 614P/013C, अन्ना मार्केट, प्रीति नगर, रहीम नगर डिडौली, फैजुल्लागंज, थाना मड़ियांव, लखनऊ द्वारा सूचना दी गई कि वह CMS इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। आज उनके द्वारा BR ऑटो कंपनी के ग्राहक से प्राप्त कुल ₹6,29,000/- (छः लाख उनतीस हजार रुपये) की धनराशि एचडीएफसी बैंक में जमा करने हेतु ले जाई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) की धनराशि, जो ₹500/- के कुल 06 बंडलों में थी, कहीं सड़क पर गिर गई। काफी तलाश करने के उपरान्त भी उक्त धनराशि का कोई पता नहीं चल सका, जिसके संबंध में उनके द्वारा थाना अलीगंज पर सूचना दी गई।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना अलीगंज की गल्ला मंडी चौकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम आगंतुक से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रुपये गिरने के संभावित स्थान एवं उनके आवागमन के मार्ग की जानकारी की गई। तत्पश्चात उक्त मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को व्यवस्थित तरीके से चेक एवं विश्लेषित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए लगातार खोजबीन एवं आवश्यक प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप सड़क पर गिरे ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) के सभी 06 बंडलों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद संपूर्ण धनराशि की पुष्टि करते हुए उसे आगंतुक श्री सुशील मिश्रा के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संज्ञान, सीसीटीवी कैमरों की सहायता से प्रभावी निगरानी, सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अल्प समय में गुम हुई संपूर्ण धनराशि बरामद कर वास्तविक स्वामी को वापस की गई। इस दौरान कंपनी के शाखा प्रबंधक श्री अजय कुमार सिंह पुत्र श्री कृष्ण पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए लखनऊ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*2.बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ध्रुव कुमार
2. उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र चौधरी
3. उ0नि0 मोहन सिंह,
4. उ0नि0 नितेंद्र कुमार,
5. का0 जय सिंह
6. का0 रोहित चौधरी,
7. का0 अमन शुक्ला

More Stories
अलीगढ़ 17 नवम्बर 26*शादी से 8 दिन पहले आर्मी जवान शहीद*
बाराबंकी17 नवम्बर 26*बाराबंकी में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा*
बाराबंकी 17 नवम्बर 26*प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बम्भौरा में लगाई रात्रि चौपाल, अधिकारियों को लगाई फटकार*