अयोध्या 17दिसम्बर 25*जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून के सौदागर सक्रिय।**सात हजार रुपए लेकर मरीज को बेचा एक यूनिट खून।*
अयोध्या।*जिला अस्पताल प्रशासन भले ही खून के सौदागरों पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रहा है।इसके लिए ब्लड बैंक से रक्त लेने व डोनेट करने वालों की कड़ी जांच पड़ताल की जाती है। फिर भी अस्पताल प्रशासन खून के सौदागरों पर अंकुश लगा पाने में असफल साबित हो रहा है।जिला अस्पताल में खून के सौदागरों का एक ऐसा रैकेट सक्रिय हैं,जो किसी न किसी प्रकार ब्लड बैंक से खून लेकर मरीजों को मंहगे दामों में बेच देता है। खून के एक सौदागर ने एक एनिमिया की मरीज किशोरी के परिजनों को सात हजार रुपए में खून बेच दिया।जिसे लेकर अस्पताल में खलबली मच गई है।खून का सौदा होने की बात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश सिंह के संज्ञान में भी आया है,किन्तु कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण खून के सौदागर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में बेड नम्बर 39 पर भर्ती सगुन सिंह निवासी ग्राम अमावा सूफी थाना खण्डासा को एनीमिया है।उसका इलाज कर रहे चिकित्सक डा० प्रशांत द्विवेदी ने सगुन को खून की कमी बताते हुए खून देने के लिए कहा। सगुन के परिजनों ने ब्लड बैंक से सम्पर्क किया।वहीं पर नगर के रामनगर निवासी महेश मिला।महेश ने सात हजार रुपए लेकर सगुन के लिए खून की व्यवस्था करा दी।खून की कीमत सात हजार रुपए आनलाइन भुगतान किया गया।खून खरीदें जाने की पुष्टि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश सिंह के सामने मरीज ने स्वयं की है।प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश सिंह ने बताया कि पैसा आन लाइन दिए जाने की बात परिजनों ने स्वीकार की है।उन्होंने यह भी बताया कि मरीज से लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कही है।मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निकाल कर खून का सौदा करने वाले रैकेट में जिला अस्पताल में पूर्व में कार्यरत रहा एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं,जो ब्लड बैंक के कर्मचारियों से जान पहचान बनाकर खून का सौदा करता है।देखना यह है कि अस्पताल प्रशासन इस प्रकरण में कोई कार्रवाई करता है,या फिर पहले की तरह से खून के सौदागर अपना धंधा चलाते रहेंगे।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*