अयोध्या २९ दिसंबर २५ *अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से पत्रकार के पिता की हालत गंभीर। ..
अब्दुल जब्बार
अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से पत्रकार के पिता की हालत गंभीर
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से पत्रकार के पिता घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रविवार की शाम लगभग 8 बजे बाइक से घर लौट रहे पत्रकार आफताब अनवर के पिता अशफाक अनवर निवासी ग्राम भेलसर को एक अनियंत्रित डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा महमूद मियां के भट्टे से पहले रुदौली रोड पर हुआ, डीसीएम भेलसर चौराहे से रुदौली नगर की ओर जा रही थी।टक्कर इतनी तेज थी कि अशफाक अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।उनके पुत्र आफ़ताब अनवर ने बताया कि उनको इलाज के लिए मेदान्ता में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि डीसीएम चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,