March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २७ दिसंबर २५ *प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा का अयोध्या दौरा 

अयोध्या १८ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरे। ..

अयोध्या १८ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरे। ..

अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर फ्रॉड करने वालों पर बड़ी कार्रवाई।

अभियुक्त राजा मानसिंह और पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत एक्शन।

14(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में लगभग 14 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज।

सीज की गई संपत्तियों में कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्ति शामिल।

कार्रवाई से पहले मौके पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई गई।

एसडीएम सोहावल सविता राजपूत की अगुवाई में कार्रवाई।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी सहित कई थानों की पुलिस मौजूद।

कोतवाल पूराकलंदर, रामजन्म भूमि थाना पुलिस और भारी फोर्स तैनात।

राजा मानसिंह व नीतू सिंह निवेश के नाम पर ठगी के कई मामलों में आरोपी।

दोनों अभियुक्त सहित अन्य आरोपी इस समय जेल में बंद, आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत।

थाना पूराकलंदर के सरियावां गांव में हुई कार्रवाई।

अयोध्या।
साप्ताहिक बाजार को लेकर गुलाब बाड़ी से कोहिनूर होटल के मोड़ तक लगा भारी जाम, पुलिस की लापरवाही आई सामने, सड़क के दोनों किनारे पर व्यापारी लगा रहे दुकान जिससे लग रहा भारी जाम, आने जाने वाले लोग हो रहे परेशान, बृहस्पतिवार को गुलाब बाड़ी मैदान में लगती है साप्ताहिक बाजार।
कल तीन विभूतियों को दिया जाएगा अवध का प्रतिष्ठित “माटी रतन” सम्मान
अयोध्या।
अशफ़ाक उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोहों का समापन शुक्रवार 19 दिसंबर को भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा। काकोरी एक्शन शहादत दिवस पर प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित समारोह में अवध का प्रतिष्ठित “माटी रतन” सम्मान से तीन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। 2025 का सम्मान जसिता केरकेट्टा, शिवमुर्ति तथा फरहान हनीफ को दिए जाने की घोषणा हो चुकी है।
संस्थान के निदेशक सूर्यकान्त पाण्डेय ने बताया कि समारोह मे शांति सिंह स्मृति सहायता राशि गुरूकुल, यतीमखाना तथा मूक-बधिर से एक एक छात्र को तथा गीता पाण्डेय स्मृति निबंध एवं डॉक्टर शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में उर्मिला शुक्ला की याद में अंध विद्यालय के सभी छात्रों को गर्म वस्त्र दिए जाएंगे।
श्री पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन का 26वां वर्ष है। इसके मुख्य अतिथि अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खा के प्रपौत्र शादाब उल्ला खा होंगे। समारोह का प्रारंभ संस्थान के गीत से किया जाएगा। जिसे नूरुल इस्लाम स्कूल की छात्राएं प्रस्तुत करेंगी। समापन राष्ट्र गान से किया जाएगा।