अयोध्या १० अप्रैल २६ * गौशाला बनी लेकिन गौवंश गायब, योजना पर उठे बड़े सवाल
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विकासखंड के इचौलिया व अमराई गांव में बनी अस्थायी गौशाला पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2024 में उद्घाटन के बावजूद आज तक गौशाला में एक भी गौवंश नजर नहीं आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई है, जबकि छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को आज भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।वहीं भारतीय किसान यूनियन ने मामले को पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में उठाते हुए भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी ने बयान देने से इनकार कर दिया है।अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
More Stories
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 26* थाना शिवली पुलिस द्वारा साइबर ठग द्वारा ठगी किये गए 16,500/- रूपये वापस कराये
लखनऊ 31 अक्टूबर 26*सआदतगंज में 3 ब्राह्मणों की गोली मारकर हत्या – अब न्याय चाहिए, राजनीति नहीं!*
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* पूर्णिया में भूसा में बियर तस्करी का बड़ा खुलासा: बंगाल नंबर की पिकअप से भारी मात्रा में बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार*