अयोध्या १० अप्रैल २६ * गौशाला बनी लेकिन गौवंश गायब, योजना पर उठे बड़े सवाल
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विकासखंड के इचौलिया व अमराई गांव में बनी अस्थायी गौशाला पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2024 में उद्घाटन के बावजूद आज तक गौशाला में एक भी गौवंश नजर नहीं आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई है, जबकि छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को आज भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।वहीं भारतीय किसान यूनियन ने मामले को पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में उठाते हुए भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी ने बयान देने से इनकार कर दिया है।अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*