ब्रेकिंग
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,
अयोध्या * बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मां कामाख्या चौकी के सुनवा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय इंसान अली ने लंबी बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से पूरे शरीर में असहनीय जलन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया था। इस बार उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण