अयोध्या२५जनवरी२६ * डी. एस. एम. लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागांव में मनाया गया सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
भेलसर(अयोध्या)डी. एस. एम. लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागांव में सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संतोष कुमार रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई तथा निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि 25 जनवरी 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों का बोध कराना है।
इस अवसर पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा बैटिंग कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. भावना मिश्रा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….