अमेठी9सितम्बर25*जल निगम कर्मचारी बनकर बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 07 लाख के गहने और 10 हजार नकदी लूटे।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर अंतर्गत सरैया बड़गांव में जल निगम कर्मचारी बनकर बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 07 लाख के गहने और 10 हजार नकदी लूटे।
अमेठी जनपद अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया बड़गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब दो नकाबपोश बदमाशों ने जल निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगेश मौर्य के घर की है, जहां उनकी पत्नी वंदना अकेली थीं।
जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश खुद को जल निगम का कर्मचारी बताकर घर में दाखिल हुए। दरवाजा खुलते ही उन्होंने वंदना पर पिस्टल तान दी और सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कराए। इसके बाद अलमारी में रखे गहनों और नकदी को लूट लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वंदना के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। बदमाश लगभग 7 लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के समय मंगेश मौर्य अमेठी में थे, जबकि उनकी मां रामपति देवी गांव के ही एक घर पर गई हुई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगेश की शादी इसी वर्ष 25 अप्रैल को हुई थी और शादी में मिले ज्यादातर गहने बदमाश लूट ले गए।
वारदात की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की और सुराग जुटाने में लगी हुई है।
इस सनसनीखेज लूट की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,