उन्नाव9सितम्बर25*नगर पालिका के बाबू ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तान*
उन्नाव : शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर पालिका उन्नाव में कार्यरत बाबू सतीश प्रजापति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक सतीश प्रजापति वर्तमान समय में पीताम्बर नगर भाग-2 (कोयला वाली गली) में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का कारण विस्तार से लिखा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उस सुसाइड नोट की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की लिखावट की भी पुष्टि की जाएगी।
अचानक उठाए गए इस कदम से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की छानबीन कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही हो सकेगा।
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*