अनूपपुर28जून24*एक वृक्ष मां के नाम ,लगाया शिवहरे दंपति ने जिला जेल परिसर में*
अनूपपुर/ 29 जून पर्यावरण को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नागरिकों से यह अपील,आवाहन किया है एक पौधा (वृक्ष) अपनी मां के नाम से अवश्य लगाए, उसी से प्रेरित होकर अनूपपुर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश शिवहरे ने अपने श्रीमती जी के साथ जिला जेल परिसर में जेलर इंद्रदेव तिवारी के साथ उनकी (अभिरक्षा) में एक नीम का पौधा जिसको उनकी स्वर्गीय पूज्य माताजी अपने हाथों से गमले में लगाया (रोपा) था उसी पौधे को ले जाकर जिला जेल परिसर में लगाया गया है,( विदित हो पूज्य माता जी का विगत वर्ष देहांत हो गया था)उक्त अवसर पर जेलर इंद्रदेव तिवारी सपत्नीक एवं जिला जेल के कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित थे, आम जनमानस से यह अपील है एक वृक्ष (पौधा) अवश्य लगाएं आने वाले कल के लिए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*