अनूपपुर 29 सितम्बर 24*भारत सरकार ने की नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता के कार्यों की सराहना
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 29 सितंबर पूरे देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष पहल पर भारत सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में आज सुबह भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन(अर्बन ) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नगर परिषद जैतहरी द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं नगर सौन्दरीयकरण कार्यों की तस्वीरों को साझा करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष एवं परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों की सराहना की है । यह उल्लेखनीय बात है कि उमंग अनिल गुप्ता अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते ही नगर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के प्रति सजग थे और आज उनके इन प्रयासों से ना केवल अनूपपुर ज़िले बल्कि शहडोल संभाग को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है ।नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी विकास कार्यो मे नयी परिकल्पना के साथ जो कार्य किया जा रहा है वह अन्य निकायों के लिए भी सीखने योग्य है।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*