अनूपपुर 29 सितम्बर 24*डॉक्टर पूजा मोहबे द्वारा चयनित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) अनूपपुर द्वारा वाटर शेड विकास योजना अंतर्गत आजीविका गतिविधियों के लिए चयनित स्व सहायता समूह सदस्यों का ऑफ कैंपस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 28.09.24 को ग्राम पंचायत सल्हरो, विकासखंड- पुष्पराजगढ़ में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की डॉ पूजा मोहबे द्वारा डेयरी व्यवसाय का प्रारंभ, संचालन दुग्ध दुग्ध एवं उनके उत्पादों का उत्कृष्ट विपणन की विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे स्व सहायता समूहों सदस्यों द्वारा इस व्यवसाय को लाभप्रद कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*