अनूपपुर 18 जुलाई 24*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)18 जुलाई 2024/ गुरूवार 18 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत जैतहरी के 47 ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद जैतहरी के दिव्यांग जन सम्मिलित हुए। शिविर में कुल 122 हितग्राहियों का पंजीयन हुआ। जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण उपरांत 35 दिव्यांजनों के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के प्रमाण पत्र जारी किये गये, जिसमें हड्डी रोग से संबंधित 27, नेत्र संबंधित रोग 1, शिशु रोग 1, एवं मेडिसिन के 6 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.