हाथरस19अप्रैल24*छोड़ौ अपने सिगरे काम , पहलै चलकै करौ मतदान – जिलाधिकारी हाथरस
हाथरस से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
हाथरस *छोड़ौ अपने सिगरे काम , पहलै चलकै करौ मतदान । स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने ब्रज भाषा में हाथरस लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद कर मतदान करने का संदेश दिया । यह संदेश ब्रज पाती के नाम से जारी किया गया है । इस संदेश को ग्रुपों के साथ मतदाता पर्ची के वितरण के दौरान मतदाताओं को भेजा जाएगा । डीएम ने ब्रजभाषा में जो संदेश दिया है , उसकी भाषा कुछ इस तरह है । जा पाती के माध्यम ते मेरौ आप सवन्तै जे कहना है कि
जागरूकता का संदेश अपनौ बल्कि अपने देश कौ और पूरे समुदाय कौ भलो कर सकौ हौ । जैसो कै आप सबजानौ हौ के देश में लोकसभा चुनाव -2024 की प्रक्रिया चालू है गई है । हाथरस में 07 मई 2024 कूं वोट पड़ेंगे । जा चुनाव में आप सबन की भागीदारी बहुत जरूरी है । खासकर अपने जिले ते दर रहिवे बारे भईयन की और जादा जिम्मेदारी है कि वो जा लोकतंत्र के महापर्व में जरूर भाग लेंगे । जैसे आप होरी , दिवारी , दशैरा और ईद जैसे आदि त्योहार मनाओ हो , उसके लिए घर आओ हो , वैसे ही आप सबन कूं महापर्व में वोट दैवे जरूर आना है ।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,