हाथरस 13 जनवरी 2024 (सूचना विभाग)विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई।
जिला कृषि अधिकारी आर0 के0 सिंह ने अवगत कराया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनपद में 5 वेन विकास खंड सासनी, हसायन,सहपऊ, शहरी क्षेत्र में संचालित है। विकास खंड सिकंदराराऊ, सादाबाद, हाथरस, मुरसान की सभी ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण हो गई हैं । आज तक जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ के अवशेष पात्र व्वक्तियो को चिन्हित किया जा रहा है। योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया जा रहा है। छात्रों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण किए जा रहे हैं। भारत देश को वर्ष 2047 तक विकसित श्रेणी लाने हेतु उपस्थित ग्रामवासियों को विकसित भारत संकल्प एवम पंच प्रण की शपथ दिलाई जा रही है। दिनांक 14.01.2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत विकास खण्ड सासनी की ग्राम शेखुपुर अजीत, सिघर्र में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत ततारपुर, सांदलपुर में दोपहर 2 बजे से आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकास खण्ड सहपऊ की ग्राम पंचायत कोंकणा खुर्द में प्रातः 10 से, विकास खण्ड हसायन के ग्राम पंचायत चादनपुरा में प्रातः 10 से एवं ग्राम पंचायत फुलरई मुगलगढ़ी में दोपहर 2 से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
—————————————-

More Stories
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!
कानपुर27जुलाई26*चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत का मामला