हल्द्वानी10मई26*सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन”
भाजपा नेता मनोज पाठक को अपने बीच पाकर बच्चों के चहरे खिले।
हल्द्वानी* के कटघरिया स्थित मंगलम बैंकट हॉल में सेवालय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
इधर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता एवं समाजसेवी मनोज पाठक ने बच्चों के बीच अपनी सहभागिता करते हुए दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। वही भाजपा नेता मनोज पाठक को अपने बीच पाकर बच्चों के चहरे खिले दिखाई दिए।
इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनके उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।
इस उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग एवं सशक्तिकरण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जिस तरह से सेवालय समिति द्वारा निरंतर सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को करने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं है।
वही समारोह रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम का समापन सेवा, संवेदना एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

More Stories
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल
रोहतास10मई26*मातृ दिवस पर डीडीयू जंक्शन पर “शिशु आहार कक्ष” सुविधा का शुभारंभ*
हरदोई10मई26*गर्रा नदी में हादसा: तरबूज तोड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस