हल्द्वानी 13 दिसंबर 2023* हिमांशु पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पदाधिकारियों ने भगवा अंगवस्त्र पहनकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी
रिपोर्ट – योगेंद्र कुमार साहू की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
हल्द्वानी 13 दिसंबर 2023* एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सीडीएस 2022 की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लामाचौड़ निवासी हिमांशु पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने भगवा अंगवस्त्र पहनकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की हिमांशु पाण्डेय मध्यम वर्ग परिवार से निकलकर अपनी कठिन परिश्रम लगन और मेहनत की बदौलत सीडीएस 2022 की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब हिमांशु पाण्डेय ने लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है क्योंकि सिर्फ इच्छा करने से सफलता नहीं मिलती बल्कि सफलता पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास को जगाकर दृढ़ संकल्पित भी होना पड़ता है क्योंकि दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति होती है जिसकी मदद से हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सभी प्रकार की चिंताओं से भी मुक्त हो जाते है और जब कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्य आत्मा से भारतहित कार्यों के लिए प्रतिज्ञा करता है कि वह लक्ष्य प्राप्ति में सफल होकर ही रहेगा तो उसके अंदर की तमाम ऐश्वर्यशाली शक्तियां आश्चर्यजनक रूप से प्रकाशित होने लगती है जिससे व्यक्ति को भगवान के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होती है इसलिए हर भारतीय का यह परम कर्तव्य है कि भारतहित के लिए सब कुछ कर गुजर जाने की जिज्ञासा हम सबके अंदर होनी ही चाहिए जिससे हमारा भारत देश विश्वगुरु बनकर भारत का विश्व विजयी तिरंगा विश्व के पटल पर बड़ी शान से हमेशा लहराता रहे
इस दौरान स्वागत करने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार समाजसेविका योगिता बनोला समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू प्रीती आर्या रितिक साहू संदीप यादव अमन कुमार सूरज मिस्त्री नवीन तिवारी सुशील राय दीपक प्रजापति मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*