*हरियाणा23मई25*CBSE के 10वीं के रिजल्ट में सृष्टि टॉपर : 500/500 नंबर हासिल किए, 12वीं
के परिणाम में प्रदेश 8वें स्थान पर रहा*
*केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। पंचकूला रीजन के 12वीं में 91.17% स्टूडेंट पास हुए। 12वीं में 91.17% परसेंटेज के साथ देश में हरियाणा को आठवां स्थान मिला। वहीं, हाईस्कूल में 92.77 प्रतिशत के साथ देशभर में दसवां स्थान मिला।*
*पंचकूला के भवन स्कूल की 10वीं की छात्रा सृष्टि ने हरियाणा में टॉप किया है। सृष्टि ने 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं।*
*छात्रों ने बताया कि उन्होंने स्कूल से आने के बाद घर में भी रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।*
*रिजल्ट CBSE की 4 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इन पर 5 सिंपल स्टेप्स फॉलो कर परिणाम देखा जा सकता है। इन वेबसाइट्स के अलावा कुछ और जगहों पर भी परिणाम देखने की सुविधा मौजूद है।*
*रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ता है, जिससे रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी 4 वेबसाइटों के अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है।*

More Stories
नई दिल्ली2जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली2जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*