हरिद्वार20अगस्त24* बेटे ने मा को उतारा मौत के घाट
एकर , हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। 50 वर्षीय कमलेश का शव बाथरूम में लहू लुहान हालत में पड़ा मिला है। वहीं हत्यारोपी बेटा अभी फरार है। घटना पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव की है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुख्ता सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि महिला का छोटा बेटा नशे का आदी है और अक्सर नशे के लिए पैसे मांगा करता है। सोमवार रात को आरोपी का अपनी मां से पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक ने अपना आपा खो दिया और फावड़े की बट से मां के सिर पर कई बार किए जिससे महिला की मौत हो गई।
बाइट, निहारिका सेमवाल, (सीओ लक्सर )

More Stories
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग