हरदोई8जुलाई25*मोहर्रम की तैयारियों का जायजाः कोतवाल ने कर्बला में बिजली-पानी व्यवस्था की जांची, जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️
कल रविवार को यौमे आशूरा के मौके पर मोहर्रम मनाया जाएगा। इस अवसर पर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में ताजिया, ढाल सवारियां और नेजे निकाले जाएंगे। देर रात इन्हें कर्बला में सुपुर्द ए आब किया जाएगा।
कोतवाल विद्यासागर पाल ने पुलिस बल के साथ कर्बला का दौरा किया। उन्होंने जुलूस मार्ग पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मार्ग में लटक रहे बिजली के तारों की स्थिति भी देखी।
कोतवाल ने कस्बे के विभिन्न इमामबाड़ों का भी दौरा किया। वहां आयोजकों से मुलाकात कर जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को डायवर्ट करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इस संबंध में अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel