हरदोई4मई26*अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को पीछे से रौंदा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत*
पिहानी (हरदोई): जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र के डेल पंडरवा के पास सड़क सुरक्षा के दावों की हवा निकल गई, जहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आगे जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पीछे से मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी डेल पंडरवा के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद चालक मोटरसाइकिल समेत मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़कर स्थिति को देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची जहानी खेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

More Stories
*बांदा 6 मई 26*कलक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल की निरंत व्यवस्था संचालित की जा रही है*
नई दिल्ली*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 07 मई 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*