June 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*बंगाल,असम, पुडुचेरी में कमल,केरल में पंजा, तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा, विजय की पार्टी पहले नंबर पर, स्टालिन की पार्टी तीसरे नंबर पर खिसकी*

*पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी*

*बीजेपी के ‘पितामह’ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बंगाल में मोदी-शाह ने खिलाया पहली बार कमल*

*1* रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। इसी उत्साह में मतगणना के बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए।

*2* बंगाल में काउंटिंग के बीच बवाल, TMC-BJP के समर्थकों के बीच झड़प, टीएमसी का कार्यालय तोड़ फोड़,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,

*3* बंगाल में झालमुड़ी वाली सियासत: तस्वीरों में दिखने लगा बदलाव, जश्न में डूबे भाजपा समर्थक; TMC में पसरा सन्नाटा

*4* भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘पूरे बंगाली समाज को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है…हर बंगाली व्यक्ति अपने आप को उस भय की दुनिया से आजाद कराना चाहता था…आज बंगाल ने अपने अस्तित्व और पहचान को पा लिया है…पूरे भारत की जीत हुई है।’

*5* तमिलनाडु का नया ‘नायक’: पहले ही चुनाव में विजय का ‘मास्टर’स्ट्रोक, करुणानिधि-एमजीआर की विरासत को दी चुनौती

*6* डूब रही ‘INDIA’ ब्लॉक की नैया, तमिलनाडु और बंगाल में बदल गई सियासी फिजा

*7* तमिलनाडु में सरकार के लिए जोड़-तोड़ शुरू, TVK के साथ जा सकती है कांग्रेस

*8* असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से बुरी तरह पिछड़ गए हैं। गौरव गोगोई भाजपा उम्मीदवार हितेंद्रनाथ गोस्वामी 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 12 राउंड की गिनती के बात ये स्थिति है और अब सिर्फ दो राउंट की गिनती और बची है। ऐसे में गौरव गोगोई पर हार की तलवार लटक रही है

*9* बारामती से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आगे, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग, 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस को बढ़त

*10* सुप्रीम कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उसे नैस्टी बताया और प्रशासनिक चूक की जांच के आदेश दिए। अदालत ने कहा कि अधिकारियों ने उसके आदेश की गलत व्याख्या की और प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी नहीं किया।

*11* पुणे: नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म-हत्या के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग मे जताई चिंता, विरोध-प्रदर्शन जारी

*12* खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

*13* शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी,उपरी स्तर से वापस निचे आया, सेंसेक्स 200 निफ्टी 60 अंकों के साथ फिलहाल कर रहा है कारोबार
*==============================*

Taza Khabar