हरदोई29मार्च25* बुजुर्ग महिला की पुकार पर जमीन पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्षः
घर-घर जनसंपर्क अभियान में अजीत सिंह बब्बन ने सुनी समस्या, दिया समाधान का आश्वासन
हरदोई में भाजपा के घर-घर जनसंपर्क अभियान के दौरान एक विनम्र दृश्य देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने एक बुजुर्ग महिला की पुकार पर तत्काल प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने महिला के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। बब्बन ने महिला की शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस विनम्र व्यवहार से प्रसन्न होकर बुजुर्ग महिला ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
दोपहर में पचकोहरा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही, भाजपा सरकार की पिछले 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।

More Stories
पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला