हरदोई25अक्टूबर25*हरदोई में बाइक पेड़ से टकराईः युवक की मौत, शव खंती में मिला।
हरदोई से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
हरदोई के पिहानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे खंती में युवक का शव और पास में गिरी बाइक देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बनावा थाना हरियावा निवासी सतीश रैदास (30) पुत्र गेंदल के रूप में हुई है। बताया गया कि सतीश अपनी पत्नी को छोड़कर जहानीखेड़ा से बनावा लौट रहे थे। पिहानी के हरीं या शारदा नहर पुल के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पलट गई और सतीश खंती में जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से एक मोबाइल फोन मिला। इसी के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का ब्लूटूथ पेड़ की डाल पर लटका मिला ह
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*