March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई21नवम्बर*बच्ची को कार ने कुचला, गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती

हरदोई21नवम्बर*बच्ची को कार ने कुचला, गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती

हरदोई21नवम्बर*बच्ची को कार ने कुचला, गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती

 

मोहल्ला मिश्राना में एडवोकेट सच्चिदानंद बाजपेई के आवास के निकट कार ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। कार बच्ची की कमर पर चढ गई। जिससे उसका पेट फट गया व दोनों पैर टूट गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल बच्ची को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मोहल्ला मिश्राना निवासी सरफुद्दीन शाह की बेटी उम्र जोया उम्र लगभग 6 वर्ष घर जा रही थी। वह जैसे ही सच्चिदानंद वाजपेई के आवास के पास पहुंची थी उसी समय कस्बा पुलिस चौकी की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली आ गई व दूसरी तरफ से कार। ट्रैक्टर ट्राली तो निकल गया परंतु कार चालक का ब्रेक के बजाए गलती से एक्सीलेटर पर पर चला गया और गाड़ी तेज रफ्तार में जोया को कुचलती चबूतरे से टकरा गई । चबूतरे व कार के बीच में फस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर सड़क, चबूतरा व कार जोया के खून से सनी हुई थी। हालांकि कार व कार चालक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। जोया के परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Taza Khabar